फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदार ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में एक पल्लेदार ने घर में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर निवासी दयाराम( 45) पुत्र कुंवरजू गल्ला मंडी में पल्लेदार का काम करता था। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे बाजार से घर लौटा और अपनी पत्नी को किसी काम से मोहल्ला में भेज दिया। जबकि, उसका एक पुत्र मंडी में अपने चाचा के साथ पल्लेदारी के काम से गया था और दूसरा पुत्र मोहल्ले में गया था। इसी दौरान उसने घर के दरवाजे अटकाकर पत्नी की साड़ी से दीवार पर लगे कुंदे में बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब पत्नी वापस लौटी तो दयाराम फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि वह बुधवार को किसी सुनार के यहां गिरवी रखे जेवरात उठाकर लाया था। मृतक के दो पुत्र हैं। मृतक ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें