फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह की दिलाई जाए वेतन

विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ को ज्ञापन सौपतें नगर पालिका आउट सोसिंग कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी एवं श्रम एवं सेवायोजन मंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर तीन माह की वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आउट सोर्सिग कर्मियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई है। इन कर्मचारियों को तीन माह की वेतन अभी तक नहीं दी गई है। इससे कर्मियों के परिवारों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, उनके भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की फीस भरना मुश्किल हो गया है। जब भी सफाई कर्मचारी अपनी वेतन के लिए मांग करते हैं, तब कर्मियों को काम से हटाने की धमकी दी जाती है। इस वजह से कर्मचारियों को मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। ज्ञापन पर अध्यक्ष आदर्श करौसिया, संदीप कुमार, सूरज, सुनील, राहुल, अंकित, ओमप्रकाश, मयूर कुमार, रंजीत के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें