फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क से रोष, जाम लगाया

Wed, 16 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
राोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के वार्ड नंबर 15 मुहल्ला पिसनारी बाग के बाशिंदे पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में मनोरंजन कर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



पिछले कई वर्षों से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे लोगों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जाम करीब डेढ़ घंटे लगा रहा। सूचना पर सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या प्रभारी मंत्री को जाकर बताएं। इस पर उन्होंने जाम खोल दिया गया। बाद में भगवान परशुराम सेवा समिति व मुहल्लावासियों ने प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया कि मुहल्ला पिसनारीबाग स्थित राजघाट जाने वाले मार्ग पर करीब 300 मीटर सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। स्थानीय लोगों प्रशासनिक अधिकारियों ने अनेक बार सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने यहां सड़क का निर्माण कार्य किया है, लेकिन 300 मीटर सड़क के हिस्से को छोड़ दिया। उन्होंने मांग की है कि वह उनकी समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं व सड़क की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाएं। उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति जिलाध्यक्ष सुनील पटैरिया के साथ नीतेश संज्ञा, रविशंकर, सचिन साहू, नवदीप, रविंद्र यादव, धर्मपाल, महेश संज्ञा, अभिषेक तिवारी, राहुल, दिनेेश, कमलेश, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें