संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बृहस्पतिवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति की बैठक जगदीश मंदिर में हुई। सात जुलाई को निकाली जाने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। पारंपरिक लोक नृत्य एवं गर्जना बाली तोप आकर्षण का केंद्र रहेगी। यात्रा को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए लोगों ने अपने विचार रखे।
इस बार रथ यात्रा में इस्कॉन मंदिर की भक्त मंडली, जनपद की प्रभात फेरी मंडलों को आमंत्रित करने के साथ नगर में सजावट करने का निर्णय लिया गया। रथ यात्रा मार्ग में स्वागत द्वारा लगाने एवं यात्रा के स्वागत करने की रूपरेखा बनाई गई। रथ यात्रा में बुंदेलखंड के पारंपरिक लोक नृत्य एवं वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उज्जैन की भीषण गर्जना करने वाली तोपें चलेंगी। इस दौरान राजीव बबेले सप्पू, बीके सरदार, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, पंकज हुंडैत, चंद्रशेखर राठौर, रविकांत तिवारी, धर्मेन्द्र रावत, ब्रजेश चतुर्वेदी, अमित तिवारी, नरेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे।