फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जैविक खादों को दें वरीयता-डीएम

विज्ञापन
विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉलों का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जैविक खाद को वरीयता दें किसान : डीएम
विज्ञापन

ललितपुर। डीएम आलोक सिंह ने कहा कि किसान जैविक खेती को अपनाकर गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन करें साथ ही रसायनों का कम से कम प्रयोग करते हुए जैविक खादों को वरीयता दें। उन्होंने कहा कि वह खेत में फसल अपशिष्टों को न जलाएं, इससे मृदा की उर्वरा शक्ति पर असर पड़ता है। किसान मत्स्य पालन और जल संरक्षण की ओर भी ध्यान दें। किसानों की समस्याओं की जानकारी होते ही प्रमुखता से निस्तारित कराया जाएगा।
राजकीय ऑडिटोरियम भवन रामनगर ललितपुर में आत्मा योजनांतर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीएम के अलावा सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार सविता ने खरपतवार नियंत्रण, रसायनों के प्रयोग से होने वाले नुकसान, पोषक तत्वों के प्रबंधन, नई प्रजातियों, खेत की तैयारी, रसायन अनुदान, उकसा बीमारी की रोकथाम के लिए ट्राईकोडर्मा का प्रयोग किए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषक ऊदल सिंह पटेल ने कहा कि खाद की जनपद में बहुत कमी रही है एवं ओवररेटिंग भी हुई खाद दुकानदारों के लेजर मंगाकर इसकी जांच कराई जाए। कृषक केहर सिंह बुंदेला ने खाद की समस्या, सिंचाई, बिजली एवं नहरों की
सफाई आदि समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। इस मौके पर कृषक विश्वनाथ यादव, लाखन सिंह, शब्बीर खां, इंद्रपाल सिंह, पहाड सिंह यादव आदि ने समस्याओं से अवगत कराया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामऔतार, एआर कोऑपरेटिव रमेश गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फसल बीमा क्लेम 2019 के संबंध में वीडियो कॉफ्रेंसिंग का इंतजार
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुमार गौरव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम 2018 एवं 2019 के बारे में किए गए भुगतान से अवगत कराते हुए कहा कि फसल बीमा क्लेम 2019 के संबंध में उच्च स्तर पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग होना है जिसमें लिए जाने वाले निर्णयों के आधार पर क्लेम का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें