ललितपुर। बार क्षेत्र के ग्राम ठाठखेरा में घरों के ऊपर से बिजली की लाइन निकाली जा रही है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर उपजिलाधिकारी और सदर विधायक को ज्ञापन देकर 33 केवी लाइन रुकवाने की मांग की। ठाठखेरा के महिला व पुरुष दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंच गए और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी और उसके बाद सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को भी सौंपा।
बताया कि उनके गांव के अंदर से नाराहट के लिए 33 केवी लाइन डाली जा रही। यह हाईटेंशन लाइन उनके घरों के ऊपर और कई ग्रामीणों के मकानों के बिल्कुल पास से निकाली जा रही है। यह लाइन एक वर्ष पहले भी डालनी शुरू की गई थी, लेकिन तब विरोध करने पर जिलाधिकारी के आदेश से काम रोक दिया गया था। अब फिर से यह लाइन डालनी शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस लाइन के पड़ने से उनके परिवार और बच्चों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।
ज्ञापन पर ग्राम पंचायत सदस्य बार मीना देवी, ओमप्रकाश, अनीता, अनुज सेन, सुनील पस्तोर, छोटेलाल, अशोक, पवन कुमारी, काशीराम, राम सिंह, दयाराम, रामलखन, विपिन पस्तोर, प्रभुशरण, दीपक, शशि देवी, प्रभुशरण आदि के हस्ताक्षर हैं।