फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षीगण दे रहे जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसरा कलां निवासी रमेश सिंह यादव ने तालबेहट कस्बा निवासी व्यक्ति व उसके साथियों पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी के आरोप को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि कार्य स्थल पर तालबेहट निवासी एक व्यक्ति से अच्छी बालू डालने की बात हुई थी, लेकिन विपक्षी ने खराब व चायनीज बालू डाली। विभाग के अधिकारियों ने मना कर दी। जिसे उठाने के लिए विपक्षी को कहा तो पैसों की मांग की, जिस पर 32 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। शेष 18 हजार छह सौ रुपये का दो दिसंबर को देने की बात कही, इसके बाद विपक्षी पुत्र को फोन पर गालीगलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। अनहोनी के डर से विपक्षी के परिजनों को बुलाकर शेष राशि का भुगतान कर दिया। इसी दौरान दो पत्रकार झरर ग्राम के पास नाऊवाला के पास अवैध खनन के कवरेज को गए, मौके पर चायनीज बालू का स्टॉक मिला। लौटते समय विपक्षी अपने पांच साथियों के साथ आए और मोबाइल छीनने की कोशिश की और डंपर से कुचल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने विपक्षीगणों के खिलाफ कार्रवाई कर व परिवार के जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें