फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कई सर्किलो में हुआ ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ऑपरेशन जागृति के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सदर सर्किल, पाली और महरोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें सर्किल सीओ ने महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही ऑपरेशन जागृति के जरिए मामलों के समाधान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऑपरेशन जागृति के तहत सदर, महरौनी और पाली सर्किल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाली सर्किल में सीओ पाली राजेश श्रीवास्तव और महरौनी सर्किल में सीओ महरौनी अरविंद कुमार पांडेय ने महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, विभिन्न आपातकालीन, महिला हेल्पलाइन सेवाओं, बाल संरक्षण तथा महिला अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, उत्पीड़न, संकट की स्थिति में बिना संकोच के पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही अपराध पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सहायता व काउंसलिंग उपलब्ध कराने, पीड़िताओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित, प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, पारिवारिक और अन्य विवादों से संबंधित मामलों में युवक-युवतियों, उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कर आपसी संवाद, समन्वय के माध्यम ऑपरेशन जागृति के जरिए समाधान किए जाने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ कोतवाली सदर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें