फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: ललितपुर से बरेली के लिए रोडवेज की नई बस सेवा शुरू, झांसी होकर जाएगी

Thu, 30 Jul 2026 07:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

यह बस झांसी होकर बरेली जाएगी। नई बस सेवा शुरू होने से पाली और ललितपुर के यात्री आसानी से बरेली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली (ललितपुर) से बरेली के लिए रोडवेज विभाग ने बुधवार से नई बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस वाया झांसी होकर बरेली जाएगी। नई बस सेवा शुरू होने से पाली और ललितपुर के यात्री आसानी से बरेली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि झांसी से बरेली के लिए सीधी बस सेवा पहले से संचालित है। हाल ही में ललितपुर के लिए 16 नए परमिट मिलने के बाद बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पाली और ललितपुर के यात्रियों के लिए यह नई सेवा शुरू की गई है।
पाली से बरेली के लिए: यह बस पाली से दोपहर 3:30 बजे चलकर, 4:50 बजे ललितपुर होते हुए शाम 7:00 बजे झांसी पहुंचेगी और झांसी से रात्रि 7:30 बजे रवाना होकर बरेली के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में यह बस बरेली से यह गाड़ी दोपहर 3:30 बजे चलकर झांसी शाम 6:30 बजे, ललितपुर रात 12:50 बजे और पाली लगभग दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि ललितपुर डिपो शुरू होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए नई बस योजनाएँ तैयार की जा रही हैं। पाली से बरेली की तर्ज पर जल्द ही अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, ललितपुर से दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने की भी योजना है, जिस पर यात्रियों की मांग और संख्या को ध्यान में रखते हुए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें