ललितपुर। हालही में प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में ओपन जिम व मिनी स्टेडियम बनाने के लिए घोषणा करते हुए, बजट का प्रावधान रखा है। जनपदस्तर पर इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
पंचायती राज विभाग ओपन जिम व मिनी स्टेडियम बनाने की की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है, जिससे शासन कार्ययोजना मांगे तो तत्काल भेजी जा सके। यहां पर हालही में 111 खेल मैदान का निर्माण कराया गया, इससे खेलों के आयोजन में सुविधा होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में भूमि तलाश प्रारंभ करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के लिए सचिवों को निर्देश दे दिए हैं, जिससे शासन से कार्ययोजना मांगे जाने पर तत्काल भेजी जा सके। संवाद