फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडी में मात्र साढ़े चार हजार क्विंटल जिंस की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते सोमवार को गल्ला मंडी में आवक काफी कम रही। गल्ला मंडी में गिने चुने किसान ही पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार रात से रविवार की देर रात तक बारिश का असर गल्ला मंडी में अनाज की आवक पर भी पड़ा। सड़कें और मंडी चबूतरों पर गिने चुने किसान ही नजर आए। विभिन्न फसलों की कुल आवक लगभग साढ़े चार हजार क्विंटल ही रही। हालांकि, मंडी में जिंस के रेट पहले की तरह ही रहे। गेहूं का भाव 2420 रुपये प्रति क्विंटल, चना का भाव 5300 से 5400 रुपये, अच्छी क्वालिटी की हरी मटर नौ हजार से दस हजार रुपये प्रति क्विंटल, जबकि सफेद मटर का भाव तीन हजार से 3200 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का भाव 6100 रुपये से 6200 रुपये प्रति क्विंटल और मूंग का रेट भी सात हजार से 7200 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा ने बताया कि बारिश होने के चलते किसान मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते सोमवार को गल्ला मंडी में काफी कम आवक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें