फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान

विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : ???????
विज्ञापन
ललितपुर। वन महोत्सव के अवसर पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, करूणा इंटरनेशनल चेन्नई द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वैचारिक गोष्ठी सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेश चंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमौके पर रमेशचंद्र ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क पौधों का वितरण भी किया जाता है। सुधेश खरे ने कहा कि एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान ही है। करूणा केंद्र के संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि सभी को पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए। ब्रजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रतिवर्ष हजारों,लाखों पौधे वन विभाग व सामाजिक संगठन अपनी सहभागिता से लगाते हैं। विनय जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से देश की जनता को स्वच्छता अभियान को लेकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया था। वन महोत्सव को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के साथ प्रभातफेरी का आयोजन कर गांव-गांव, गली-गली में वन महोत्सव के स्लोगन लगाएं जाते हैं। जिससे लोगों में जागरूकता का संदेश आसानी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें