फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण में फर्जी रिपोर्टिग की तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जलवायु के अनुकूल करौंदा, अमरूद, शरीफा, नीबू, ऑवला एवं अनार प्रजातियों के पौधरोपण पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि इस कार्य में फर्जी रिपोर्टिग क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि वर्ष-2020 में जनपद का कुल लक्ष्य 4793830 (वन विभाग व अन्य विभाग) निर्धारित किया गया है, जिसे 05 जुलाई को प्रत्येक दशा में पूर्ण करना है। विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस कार्य में फर्जी रिपोटिंग क्षम्य नहीं होगी। पौधरोपण के एक सप्ताह बाद टीमें गठित कर क्रॉस चैकिंग कराई जाएगी। जनपद की स्थिति पठारी है, जिसमें जलवायु के अनुकूल करौंदा, अमरूद, शरीफा, नीबू, ऑवला एवं अनार
प्रजातियों का रोपण कराया जाये। इसके साथ पीपल, बरगद आदि का भी रोपण कराया जाये। पौध ढुलान की समीक्षा करते हुये सभी विभागों को निर्देश दिये है कि जिस विभाग का पौध ढुलान पूर्ण नही हो पाया हो तो इसे अवश्य पूर्ण कर लें। विभागों को यह भी निर्देश दिये है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 05 जुलाई को अवर अभियन्ता स्तर का अधिकारी उपस्थित रहेगा। पौधरोपण का समय-समय पर मॉनीटरिंग एवं सत्यापन कराया जाएगा। रोड साईट, नहर साईट एवं अभ्यरण आदि में पौधरोपण को
विज्ञापन

लक्ष्य में सम्मिलत नहीं किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि सभी 16 गौ आश्रय स्थलों के बाउण्ड्री के किनारे पीपल, बरगद आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया जाये। बैठक में अनिल कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी, अनिल कुमार पाण्डे मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ प्रताप सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, गजल भारद्वाज उप जिलाधिकारी ललितपुर, अनिल कुमार उप जिलाधिकारी पाली, एसपी नरोरिया अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग, एसके शाक्य मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, सन्तोष कुमार सविता उप कृषि निदेशक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें