फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनपद, एक व्यंजन योजना से होगा रोजगार का सृजन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर । एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना में जिले के प्रमुख स्थानीय व्यंजन दूध का हलवा, बाजरे की रोटी और मावे की बर्फी का चयन किया गया है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने इसकी शुरूआत कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में की।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना और आर्थिक गतिविधियों को सक्रिय करना है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और देश-विदेश में ललितपुर के उत्पादों की पहचान बढ़ेगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिए कि मंडी परिषद का लोड कैलकुलेट करके बढ़ाया जाए, ताकि ट्रांसफार्मर का उपयोग अन्य औद्योगिक इकाइयों को बिजली सप्लाई देने में किया जा सके। बैठक में औद्योगिक संगठनों ने मंडी के आसपास अवैध वसूली की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने यातायात प्रभारी और नगर पालिका को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर किसानों और व्यापारियों से अवैध वसूली न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि ललितपुर में फूड प्रोसेसिंग और रेडीमेड गारमेंट्स का क्लस्टर तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।बैठक में जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें