फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ललितपुर-जीरोन रेल लाइन पर मालगोदाम के पास नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला डोंड़ाघाट तालाबपुरा निवासी उमाशंकर उर्फ अंकित नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल गया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे ललितपुर-जीरौन रेल लाइन पर मालगोदाम के आगे उसकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नेहरूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक के पास से निकले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहल्ला तालाबपुरा निवासी उमाशंकर उर्फ अंकित साहू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मोटरसाइकिल नगर पालिका परिसर में रखी मिली। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें