फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में मिले 35 कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार को दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 35 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। इनमें मड़ावरा में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण पैर पसारता जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण फैल रहा है। शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें तीन मासूम, दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 35 मरीज शामिल हैं। मोहल्ला तालाबपुरा में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो पुरुष 35 वर्षीय, 61 वर्षीय और 55 वर्षीय महिला है। मोहल्ला कटरा बाजार में चार संक्रमित की पुष्टि हुई है, जिसमें 21 वर्षीय बालिका, 16 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालक और 45 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। मोहल्ला छत्रसालपुरा में 35 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय वृद्ध संक्रमित हैं। मोहल्ला रामनगर में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए, इनमें 12 वर्षीय बालक व 12 वर्षीय बालिका, 18 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती और 40 वर्षीय महिला शामिल है।
मोहल्ला आजादपुरा में 35 वर्षीय व चिरौलपुरा में 55 वर्षीय, मोहल्ला चौबयाना में 17 वर्षीय बालक, 67 वर्षीय व 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में दो संक्रमित हैं। इनमें एक टीवी क्लीनिक में कार्यरत 26 वर्षीय व्यक्ति व 34 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन

महरौनी निवासी सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तहसील कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय बालिका, 44 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, कस्बा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय मासूम और 44 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। तालबेहट निवासी एक महिला उम्र 28 वर्ष व एक व्यक्ति उम्र 35 वर्ष शामिल हैं। ग्राम जमालपुर में 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है।
ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम लागौन में 28 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव है। कस्बा बिरधा निवासी 27 वर्षीय महिला व ग्राम रजवारा निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक मड़ावरा के कस्बा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्तियों की कुंडली खंगाली जा रही है। संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
-----------
दैलवारा में नहीं हो रही कार्रवाई
दैलवारा। ग्राम दैलवारा में दो दिन पहले एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। लेकिन, अब तक वहां पर कुछ नहीं हुुआ है। न तो कंटनेमेंट जोन बनाकर इलाके को सील किया गया है और न ही लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को कोरोना फैलने का भय सता रहा है। ग्रामीणों ने जनहित में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने और कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग की है।
---------
365 व्यक्तियों के लिए गए सैंपल
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 365 सैंपल लिए हैं। इनमें 83 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 275 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। 13 से लेकर 24 जुलाई तक के 471 परिणामों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

--------------
शनिवार को जिले में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 35 लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें