फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर रुपये अन्य खातों में स्थानांतरित करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी सत्यम शंकर कुशवाहा ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि आकाश निवासी पीली कोठी पर वह विश्वास करता था। उसने आरोपी को मोबाइल फोन का पासवर्ड, यूपीआई आईडी, पिन जैसी गोपनीय जानकारी पता थी। 19 मई से 11 जून के मध्य आरोपी ने उसके मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर बिना अनुमति लगभग 32000 रुपये यूपीआई के माध्यम से अन्य खातों में स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन

16 जून को जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपी से पूछा लेकिन उसने इंकार कर दिया था। 17 जून की सुबह वह अपने पिता व भाई के साथ आरोपी के घर गया और उलाहना दिया। इस पर उसके परिजन उल्टे गाली देने लगे। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें