कैप्सन-1 - मृतका का फाइल फोटो 2 - मौके पर मौजूद महिलाए
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट कोतवाली अंतर्गत ग्राम तेरई के मजरा मंगलपुरा में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे वृद्धा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई जिस पर वृद्धा के परिजनों ने हंगामा किया। वृृद्धा के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि रंजिश में ही ट्रक से कुचलकर मारा गया है।
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तेरई के मजरा मंगलपुुुरा निवासनी बुदिया (58) पत्नी मोतीलाल लोधी के एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस बात को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद एवं तेरई फाटक पुलिस मौके पर गई। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी इमरान अहमद मौके भी पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से मामले के संबंध में जानकारी ली। हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बाद में मृतका के पुत्र बृजभान सिंह ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि विपक्षीगणों से उसकी रंजिश चल रही है। वह लोग कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को सुबह जब दस बजे मां पैदल अपने घर आ रही थीं तभी अपने भाई को इशारा पाकर चालक उधम सिंह यादव ने ट्रक उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बृजभान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चालक उधम सिंह यादव एवं उसके भाई जसवंत सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद रहे।
घटना के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं।- फोटो : TALDEHATE