फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की टूटी नींद : नील कंठेश्वर मार्ग में पार्क का शुरू हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। नगर के नील कंठेश्वर मार्ग पर फूटा तालाब के पास जल्द ही बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क तैयार होगा। नगर पंचायत ने बंद पड़े निर्माण कार्य को शुरू करा दिया है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा।
नगर पंचायत द्वारा कस्बा के नील कंठेश्वर मार्ग पर 25 लाख रुपये से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। मगर कार्य न के बराबर चलने से लोगों में मायूसी थी। ऐसे में इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने 26 जुलाई को अमर उजाला के पेज नंबर नौ पर ‘धीमी गति से चल रहा नीलकंठेश्वर मार्ग पार्क का निर्माण, बच्चों में मायूसी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पंचायत के अधिकारियों की नींद टूटी। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए। पार्क में बच्चों के मनोरंजन को झूला, पानी समेत अन्य मनोरंजन की सुविधाएं होगी। साथ ही जमीन का समतलीकरण कर चारों ओर ग्रिल लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शेष कार्य को जल्द गुणवत्ता के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। अखिलेश कुशवाहा, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें