फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना नोटिस बकायेदारी पर अफसरों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को विद्युत विभाग ने शहर के इलाइट चौराहा के पास स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बकायेदारी होने पर कई अफसरों के कनेक्शन काट दिए गए। बिना नोटिस कनेक्शन काटने के बाद विद्युत विभाग बैकफुट पर आ गया। मामले में विद्युत विभाग और अफसर दोनों ही मौन बने हैं।
विज्ञापन

शहर के इलाइट चौराहा पर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में कई विभागों के मुखिया और प्रमुख अफसर रहते हैं। इनमें कई अफसरों के आवासों का लंबे समय से बिल जमा नहीं था। इससे अधिक राशि का बिल बकाया हो गया है। शुक्रवार को चेकिंग अभियान में कई अफसरों के कनेक्शन काट दिए गए। हालांकि, इस मामले में अफसर से लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी तक मौन बने हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद जायसवाल ने बताया कि बकायेदारी पर कनेक्शन काटे गए हैं। राशि और काटे गए कनेक्शनों की जानकारी न होने का हवाला दिया। इसके अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें