फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 28 करोड़ से बनेंगे चार वन संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा वन क्षेत्र में लंखजर और पापड़ा वन ब्लॉक के गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 28 करोड़ से चार संपर्क मार्ग निर्माण की कार्ययोजना प्रशासन ने तैयार की है। इन वन मार्गों के लिए 25 एकड़ भूमि वन विभाग की ली जाएगी। इसके बदले में उन्हें ग्राम समाज की जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के मड़ावरा वन क्षेत्र में बड़वार, जैतुपुरा, कुर्रट, लखंजर और पापड़ा के संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इन गांवों के लोगों के लिए न कोई पहुंच मार्ग है। न ही यह लोग अभी तक मुख्य मार्ग से जुड़ पाए हैं। यही नहीं, वन क्षेत्र में होने के कारण यहां पर आज तक बिजली भी नहीं पहुंची है। डीएम ने जब इन गांवों का भ्रमण किया तो सबसे पहले रोशनी पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया कि वह जल्द ही लाइट और सड़क सुविधा उपलब्ध कराएंगे। सड़क निर्माण और विद्युत पोल लगाने के लिए उन्होंने वन विभाग से भूमि लेकर अन्य जगह पर जमीन देने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके लिए भूमि चिह्नित की। ताकि, वहां पर सड़क निर्माण कार्य किया जा सके। इन चार सड़कों के 25 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। सड़क निर्माण के साथ ही विद्युत पोल लगाकर गांव तक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। सड़क के लिए उपयोग में आने वाली भूमि के बदले वन विभाग को अन्य जगह पर भूमि दी जाएगी।


मड़ावरा वन रेंज के चार गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए चार संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए भूमि की पैमाइश हो गई है। शासन को सड़क निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर भेज दी है। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। - अक्षय त्रिपाठी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें