- मुख्यालय से की गई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के समीप रोड़ा में नवनिर्मित रोडवेज डिपो में जल्द ही अधिकारियों व कर्मचारी तैनात होंगे। इसमें जूनियर स्टेशन इंचार्ज, लिपिक, यातायात निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारियाें को नियुक्त किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पत्र भेजकर मुख्यालय से मांग की गई है, मिलते ही तैनात किया जाएगा।
जनपद में निर्मित रोडवेज डिपो के संचालन के लिए प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। एक ओर जहां परमिट लेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, अब डिपो में अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की कवायद शुरू कर दी गई है। डिपो संचालन के लिए जूनियर स्टेशन इंचार्ज, यातायात निरीक्षक, लिपिक, बुकिंग लिपिक और तकनीकी कर्मियों में जूनियर फोरमैन, फिटर, इलेक्टि्रशियन समेत चालक, परिचालक की आवश्यकता है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि ललितपुर रोडवेज डिपो में अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय पत्र भेजा गया है। कर्मचारी मिलने पर तैनात कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।