ये बोले विजेता और पराजित प्रत्याशी
भाजपा का घमंड टूटा : मान सिंह
भाजपा का घमंड था कि वह चुनाव जीतेगी, लेकिन चुनाव परिणाम से उसे जवाब मिल गया है। सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, 69000 शिक्षक भर्ती मामले में न्याय, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, शिक्षामित्रों को समान कार्य का समान वेतन, अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाने आदि का सपा प्रमुख ने वादा किया है। स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाता मुद्दों पर मतदान करते हैं। उन्हें सपा पर भरोसा है। इसलिए मुद्दों की जीत हुई है।
- डॉ. मान सिंह यादव, सपा एमएलसी।
टिकट देरी से मिला : अशोक
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में 10 जिले आते हैं। टिकट का एलान देरी से होने की वजह से संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में संपर्क करने का मुझे मौका नहीं मिल सका। मतदाताओं ने जो स्नेह मुझे दिया है, उसके लिए सभी का आभार। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी खूब मेहनत की।
- अशोक कुमार राठौर, भाजपा।