फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रत्येक विद्यालय से दस-दस छात्रों से कराया जाएगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए अब प्रत्येक परिषदीय विद्यालय से दस-दस बच्चोें के आवेदन कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम दैलवारा में जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा है। इस वर्ष विद्यालय में पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 फीसदी अधिक पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 16 सितंबर आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसको लेकर प्रत्येक विद्यालय में दस-दस आवेदन कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर निर्धारित अवधि तक बच्चों के ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें