फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओपीडी के पर्चे का मरीजों को नहीं करना पड़ेगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। जरुरतमंदों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है, समाज के हर व्यक्ति तक शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराया जाना हर साधन संपन्न व्यक्ति को अपना कर्तव्य मानना चाहिए। यह बात शनिवार को मड़ावरा में स्मृतिशेष पंडित घनश्यामदास रावत की स्मृति आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में मरीजों को बनने वाले पर्चे का पूरा भुगतान करने का एलान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने अपने दादा की पुण्यस्मृति में शनिवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी पंजीकरण पर्चा निशुल्क कराया गया है। अटल सामुदायिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, बीडीओ दीपेंद्र पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने कहा कि सरकारी अस्पताल में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2021 तक सभी ओपीडी पंजीकरण के पर्चे नि:शुल्क बनाए जाने के इस कार्य को उत्तम समाजसेवा बताते हुए वक्ताओं द्वारा सभी को किसी न किसी तरीके से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया गया।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी एमआई खान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीराम पटैरिया, मंडल अध्यक्ष सूरज जैन, बारसंघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर, कैलाश साहू, रतिराम पटैल, भोलेराजा, डॉ. नवदीप रावत, ठेकेदार धर्मदीप रावत टिकी, शेरसिंह तोमर, कृष्णकुमार पांडेय, सुखराम पटैल, पुरुषोत्तम रावत, इमरान खान एवं आभार व्यक्तद्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें