फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तालाबपुरा में लग रहा जाम

Wed, 11 May 2016 02:19 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। मुहल्ला तालाबपुरा स्थित एक विवाह घर के बाहर जाम की स्थिति बनने से लोग परेशान हैं। पहले जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वन-वे ट्रैफिक प्रणाली लागू की थी। लेकिन अभी भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सावरकर चौक से तालाबपुरा व साईं मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा अपने वाहन सड़क पर पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे जब बड़े वाहनों को निकलना होता हैै तो जाम की स्थित बन जाती है। वार्ड नंबर 24 की पार्षद रागिनी समैया व अन्य लोगों द्वारा इस मार्ग पर होने वाली ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए पुलिस व जिला प्रशासन को अनेक बार ज्ञापन देकर मांग की गई, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित नहीं हुआ। इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को आए दिन जाम की समस्या के जूझना पड़ रहा  है।

पार्किंग की व्यवस्था नहीं
मुहल्ला तालाबपुरा मार्ग पर छोटी माता मंदिर के सामने एक विवाह घर है। इस विवाह घर में वाहन पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जब इस विवाह घर में कोई समारोह होता है, तो सैकड़ों वाहन सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे  घंटो जाम की स्थित बनी रहती है। वन-वे प्रणाली के कारण बाजार से तुवन की ओर जाने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। ऐसे में लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ता है। गत दिवस इस विवाह घर में शादी थी, जिस कारण सैकड़ों वाहन सड़क पर जाम में फंसे थे और राहगीरों को एक घंटे तक कड़ी धूप में परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन


निजी मार्केट से पैदा हो रही अव्यवस्थाएं
सावरकर चौक से कुछ दूरी पर मुहल्ला तालाबपुरा मार्ग पर एक निजी मार्केट है। इस मार्केट में विनियमित प्राधिकरण के नियमों को ताक रखते हुए मानचित्र के विपरीत बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग स्थल की जगह दुकानों का निर्माण करा लिया गया है। इस कारण सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है और इससे यातायात बाधित होता है। इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में यह निजी मार्केट अव्यवस्थाएं पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा अनेक बार इस मार्केट पर कार्रवाई की मांग भी की गई, लेकिन स्थित जस की तस है।


पुलिस प्रशासन ने जनता को जाम की स्थित से राहत दिलाने के लिए वन-वे प्रणाली लागू की है, लेकिन इस मार्ग पर रहने वाले स्थानीय लोगों द्वारा अव्यवस्थाएं पैदा की जा रही हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थित बनने लगी है। पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- रागिनी समैया
पार्षद, वार्ड नंबर 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें