फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 30 हजार की आबादी को अब मिलेगा पानी

Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरते लोग । संवाद
विज्ञापन
गोविंदसागर बांध में साइफन के फुटवाल का वाल्व हुआ ठीक, आज से होगी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

सप्लाई न होने से बृहस्पतिवार को शहर के सात मोहल्लों की 30 हजार की आबादी को हुई परेशानी
ललितपुर। जल संस्थान भले ही देर रात तक पेयजल आपूर्ति करने का दावा करता रहा हो, लेकिन बृहस्पतिवार को सात मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे 30 हजार की आबादी को पानी का संकट रहा। बृहस्पतिवार को सुबह तक इंतजार के बाद लोग बर्तन लेकर हैंडपंप पर पानी जुटाने को मजबूर हो गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक फुटबॉल की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया है, अब शुक्रवार को सुचारू रूप से आपूर्ति होगी।
शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। बीते दिन गोविंदसागर बांध में जल संस्थान के साइफन की फुटवाल का वाल्व खराब हो गया था। इससे दिनभर फिल्टर में पानी नहीं आया। इससे पानी टंकियों में नहीं भरा जा सका। रात में मरम्मत के बाद फुटवाल का वाल्व भले ही ठीक हो गया था। लेकिन, पूर्ण क्षमता से टंकी न भरे जाने से लोअर जोन के मोहल्ला बजरिया, खिरकापुरा, बड़ापुरा, मऊठाना, कटरा बाजार व अपर जोन के मोहल्ला गांधीनगर का कुछ हिस्सा, करीमनगर, आजादपुरा, लेड़ियापुरा आदि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

अधिकारियों के दावों के आधार पर लोगों ने सुबह तक इंतजार किया। देर तक पानी न आने से लोगों ने बर्तन लेकर हैंडपंप की ओर रुख किया। इससे हैंडपंप पर भीड़ ज़ुट गई। ऐसे में लोगों को पानी जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, दोपहर तक भी लोग पानी जुटाते रहे। इससे लोगों के अन्य कार्य प्रभावित हो गए। स्कूली बच्चे तक समय से विद्यालय नहीं पहुंच सके।
सुबह नलों में पानी आने का इंतजार किया, इसके बाद नल न आने पर हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। - हनीफ
घर के पास में लगे हैंडपंप पानी छोड़ गए हैं। ऐसे में नल न आने से दूर लगे हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। - अरविंद
गोविंदसागर बांध में साइफन की फुटवल की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। शुक्रवार को समूचे शहर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होगी। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

दूषित जलापूर्ति को रोके जाने की मांग
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शहर में नलों में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नलों में लगातार कई माह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी गंदे के साथ दुर्गंध भी दे रहा है। यह स्थिति शहर के अधिकांश क्षेत्र में बनी हुई है। इससे लोगों को बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में सूचना दी गई, इसके बाद भी जल शोधन ठीक से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोग नलों का पान महज उपयोग ही कर रहे हैं। पीने के लिए पानी अन्य संसाधनों से जुटाना पड़ रहा है। उन्होंने कच्चे पानी का ठीक से शोधन कराकर सप्लाई करने की मांग की है। इस दौरान अंकुर जैन, दीपक गोस्वामी, योगेश, देवेंद्र सिंह राजपूत, नीरज सेन आदि के हस्ताक्षर बने हैं। संवाद
विज्ञापन


जल जीवन मिशन से संयोजन कराने की गुहार
तालबेहट। नगर के सिविल लाइन निवासी ओमप्रकाश, जयसिंह आदि ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर पानी की टंकी के पास बारह पत्थर कॉलोनी में कुछ लोगों को जल जीवन मिशन के तहत जान बूझकर संयोजन न देने का आरोप लगाते हुए सभी परिवारों में संयोजन कराने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें