ऑनलाइन मार्केटिंग का सामान लेकर दिल्ली की ओर जाते समय एनएच-44 पर अमझरा घाटी के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ऑनलाइन मार्केटिंग का सामान लेकर जा रहे कंटेनर ट्रक में हाईवे पर बुधवार की देर रात को आग लग गई। चालक-परिचालक बाहर निकलकर भागे और जान बचाई। फायर बिग्रेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार की देर रात को एक कंटेनर ट्रक सागर से झांसी की ओर जा रहा था। अभी कंटेनर ट्रक थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत अमझरा घाटी के पास पहुंचा था कि उसमें अचानक आग लग गई। आग भड़की देखकर चालक व परिचालक ने ट्रक को हाईवे पर खड़ा किया और नीचे उतरकर दूर खड़े हो गए। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिस पर फायर बिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचा और टीम के जवानों ने पर काबू पाया। कंटेनर ट्रक में ऑनलाइन मार्केटिंग का सामान लदा था। सूचना मिलने पर थाना नाराहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।