फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में जांच, अल्ट्रासाउंड बंद से मरीजों को बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
hospital - फोटो : hospital
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के चलते जिला महिला अस्पताल में जांच और अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवतियों की जांच नहीं हो पा रही है। इससे गर्भवती को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी का फायदा उठाकर कई नर्सिंग होम संचालक मोटी रकम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल गर्भवती के प्रसव का एक मात्र सहारा है। यहां सामान्य दिनों में 24 घंटे में लगभग 30 प्रसव होते हैं। इनमें कई प्रसव ऑपरेशन से किए जाते हैं। जिले में सभी ब्लॉक स्तर पर स्थित सीएचसी/ पीएचसी पर प्रसव की सुविधा है। लेकिन अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के लोग महिलाओं को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में लाते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सामान्य मरीजों को उपचार की सुविधा बंद कर दी गई है। अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवा ही मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में केवल इमरजेंसी मरीजों की ही जांच हो रही है, जो सामान्य दिनों में 170 से 180 तक होती थीं, अब इमरजेंसी में 15 से 20 गर्भवती महिलाओं की जांच हो रही है।
अन्य महिलाओं को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
---------
निजी सेंटरों पर भी नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
शहर के एक नर्सिंग होम संचालक पति-पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां पर गर्भवती अल्ट्रासाउंड के लिए आती थीं, लेकिन चिकित्सक के संक्रमित होने के बाद से अस्पताल बंद है। शहर के अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी अल्ट्रासाउंड होना बंद हो गए हैं। ऐसे में गर्भवती के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

----------
ग्रामीण क्षेत्रों से आशा सूचना दे रहीं हैं कि मुख्यालय पर जांच व अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रसूताओं को निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है।
- आशा यादव, जिलाध्यक्ष आशा महासंघ
---------
लॉकडाउन के बाद कुछ दिनों सेवाएं जारी थीं। बीते दिवस ग्राम की एक महिला को प्रसव के लिए महिला अस्पताल में आए, अस्पताल बंद था। इससे अस्पतालों में भटकते रहे। इस दौरान टैक्सी में प्रसव हो गया।
- सविता, आशा बहू ग्राम दावनी
-------
अल्ट्रासाउंड अन्य कहीं नहीं हो रहे हैं, इससे अधिक भीड़ लग रही है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। भीड़ लग रही है। फिलहाल इमरजेंसी मरीज को सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

- डा. हरेंद्र चौहान
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें