फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरट के पुल निर्माण में आई तेजी, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
छपरट पुल का निर्माण कार्य करते मजदूर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। तहसील महरौनी के अंतर्गत ग्राम छपरट में जामनी नदी पर सेतु निगम द्वारा डेढ़ सौ मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ाई के पुल का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। पुल बन जाने से महरौनी क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और बरसात के दिनों में सड़क मार्ग बंद नहीं होगा। वर्तमान में छपरट पुल पर रपटा बना हुआ है, जो बरसात में नदी का पानी बढ़ने पर बंद हो जाता है। बारिश के दिनों में हर बार बाढ़ आने पर नदी के पुल से कई फीट पानी ऊपर आने के कारण आवागमन कई दिनों तक बंद रहता है। इस कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर से घूमकर जाना होता है। यहां मकर संक्रांति के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसका निर्माण अब तेज हो गया है। ग्राम छपरट में जामनी नदी के संकरे पुल के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

छपरट में जामनी नदी पर नवीन पुल का निर्माण होने से महरौनी के अलावा शहर की ओर से आने वाले व मध्य प्रदेश से आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत हो जाएगी। बारिश के दिनों में तो पुल की स्थिति काफी खराब रहती है। पूरा मार्ग बंद हो जाता है। अभी तक संकरा पुल होने से कई हादसे हो चुके हैं।
- श्रीराम पटैरिया, महरौनी
महरौनी- ललितपुर मार्ग पर ग्राम छपरट से निकली जामनी नदी का पानी बरसात में पुल पर आ जाने से आवागमन बंद हो जाता है। अब नवीन पुल बन रहा है, जिसकी ऊंचाई भी अधिक है और चौड़ाई भी पर्याप्त है, जिससे अब राहगीरों को बारिश में भी यहां से निकलने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

- शोभाराम तिवारी, सैैदपुर
महरौनी क्षेत्र में जामनी नदी पर छपरट में 150 मीटर लंबाई और साढ़े सात मीटर चौड़ाई के नवीन पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण में कुल डेढ़ वर्ष का समय लगेगा। अभी यहां पिलर बनाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम

छपरट पुल का निर्माण कार्य शुरू- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें