फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉस्क न पहनने पर जुर्माना के साथ होगी कोविड जांच

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक करते जिला अधिकारी ए दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने अधिकारियों की बैठक में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के चालान के साथ उनका तत्काल कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कोविड- 19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड अस्पताल में मरीजों को गर्म खाना परोसा जाए। चिकित्सक मरीजों के पास जाकर स्वास्थ्य जानें। एक संक्रमित मरीज मिलने 30 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए। रेलवे स्टेशन और ललितपुर, तालबेहट व महरौनी बस स्टैंड पर कोविड जांच केंद्र बनाए जाएं। एसडीएम व सीओ सार्वजनिक कार्यक्रम, शादी, रैली, पार्टी या अन्य कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। मलेरिया टीम जलभराव के स्थानों को चिह्नित करे और कीटनाशक दवा का छिड़काव कर लार्वा नष्ट करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डा. अमित चतुर्वेदी, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, डा. हुसैन खान, डा. डीसी दोहरे, डा. राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें