फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में भी वितरित नहीं हो पा रहे कंबल

विज्ञापन
winters.jpg - फोटो : winters.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कड़ाके की ठंड में निर्धन एवं असहायों को नि:शुल्क कंबल नहीं मिल पाए हैं। नगर पालिका परिषद की कार्रवाई पूरी होने में 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है, ऐसे में निर्धन एवं असहाय ठंड से कै से बचेंगे, माना जा रहा है कि टेंडर के फेर से गरीबों को कंबल बंटना नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में निर्धन एवं असहायों को ठंड से बचाने की कोशिश हो रही है। जिला प्रशासन ने रैन बसेरा खोल दिए हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। बीते दिनों नगर पालिका की बोर्ड बैठक में करीब चार हजार कंबलों का वितरण करने के लिए प्रस्ताव पास किया है लेकिन इस कार्रवाई को पूरा होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में निर्धन एवं असहायों को ठंड बचाना मुश्किल होगा। पिछले साल नगर पालिका परिषद ने 3500 कंबल वितरित किए गए थे। इस बार 500 अधिक कंबल वितरित किए जाएंगे। ठंड को देखते हुए कई निर्धन एवं असहाय व्यक्ति सभासदों के घर पहुंचने लगे हैं। वहीं, कइयों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में जानकारी लेना आरंभ कर दिया है।
------
ये अपनाई जानी है प्रक्रिया
बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए हैं, वे सभी प्रस्ताव मंडलायुक्त झांसी कार्यालय भेजे जाएंगे। यहां मंडलायुक्त की सहमति मिलने के उपरांत टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वर्तमान में नगर पालिका परिषद को टेंडर की गाइडलाइन का भी इंतजार है।
विज्ञापन

-----------------
बोर्ड बैठक में कंबल वितरण का प्रस्ताव पारित हो गया है। अब शासन ने इसकी गाइडलाइन मिलने एवं आला अधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत कंबल वितरण की कार्रवाई की जाएगी।
रजनी साहू-अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
-----------------
बोर्ड बैठक में कंबल वितरण के लिए प्रस्ताव पास हुआ है। कंबल खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कलक्ट्रेट ने किन रेटों में कंबल लिए हैं, इसका भी पता कर रहे हैं। शीघ्र ही कंबलों का वितरण आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

निहालचंद्र-अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें