कांशीराम आवास में अतिक्रमण हटवातीं राजस्व निरीक्षक सीमा सिंह।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनियों में अवैध रूप से रह लोगों के चिह्नींकरण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। शुक्रवार को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कॉलोनियों में अतिक्रमण हटाया और आवासों के अभिलेख देखें। इस दौरान कई आवास खाली पाए गए।
मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनियों में कई लोगों ने अवैध रूप से डेरा जमा लिया है। इससे कई पात्रों को आवास आवंटित नहीं हो पा रहा है। इस तरह की शिकायतों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मान्यवर कांशीराम आवास कॉलोनी में चिह्नींकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरानी कॉलोनी में करीब 60 आवास खाली मिले। वहीं, नई कालोनी में करीब 160 आवास रिक्त पाए गए। कई आवासों में ताला जड़ा मिला तो कुछ लोग आवास की रजिस्ट्री नहीं दिखा सके। चिह्नींकरण की कार्रवाई कॉलोनी में खलबली मच गई है। कुछ लोग जो अवैध रूप से रह रहे थे, वे नगर पालिका की टीम को देख आवास में ताला लगाकर इधर-उधर हो गए, ताकि सच्चाई सामने नहीं आ सके। दोनों ही कॉलोनियों में अतिक्रमण भी हटाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र, कर अधीक्षक विशाल सिंह, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, सीमा सिंह व नजूल लिपिक सुधीर रावत साथ रहे।
कांशीराम आवास में अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश देते नजूल लिपिक सुधीर रावत और राजस्व निरीक्षक स?- फोटो : LALITPUR