फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सातवें दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमितों केे चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2495 सैंपल लेकर की जांच की, जिसमें एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। सातवें दिन भी संक्रमित न मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर पांच पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 2495 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1241 सैंपल आरटीपीसीआर और 1254 एंटीजन किट से जांच के लिए नमूने लिए गए थे। अब तक कोविड संक्रमितों की संख्या 12700 है। इनमें 127 की मौत हो चुकी और 12568 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब महज पांच संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2624 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

रविवार को जांच टीमों द्वारा लिए गए 2495 नमूनों की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें