फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के पहले ओवरब्रिज के पिलर तैयार, स्लैब् भी डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। नेहरू नगर की ओर स्लैब का काम पूरा होने के बाद अब रेलवे क्रॉसिंग से पहले सेतु निगम ने नौ पिलर तैयार करके उन पर स्लैब डालने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, सड़क की खुदाई का काम भी शुुरू किया गया है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर राज्य सरकार और रेलवे द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें लगभग 29 करोड़ रुपये की राशि खर्च होंगी। सेतु निगम ने क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरू नगर की ओर नौ पिलर तैयार करके उन पर गार्डर व स्लैब डाल दिए हैं। वर्तमान में यहां नेहरू नगर की ओर पिलर के अंतिम छोर पर अब स्लैब बनाने के लिए सड़क खुदाई का काम किया जा रहा है। सेतु निगम ने रेलवे क्रॉसिंग के पहले चंडी मंदिर तिराहा से स्टेशन तिराहा की ओर भी नौ पिलर बनाकर उन पर गार्डर तैयार कर स्लैब ढालने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए यहां चंडी मंदिर एवं रेलवे क्रॉसिंग की ओर आने जाने के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है, ताकि निर्माण के दौरान कोई रुकावट न आए।
हालांकि इसके निर्माण कार्य के पूरा होने में अब भी एक वर्ष का समय और लगने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे क्रॉसिंग के पहले करीब पंद्रह दिन पूर्व एक मकान, होटल व मंदिर का कुछ हिस्सा ओवरब्रिज के निर्माण में आड़े आ रहा था। जिसके चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मकान, होटल व मंदिर के बाहरी हिस्सा को भारी पुलिस बल के बीच गिराया गया था। इसके बाद ओवरब्रिज का बाकी निर्माण शुरू किया गया, जो वर्तमान में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें