फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बालक का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटीं झांसी एसओजी समेत 11 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर से अपहृत हुए चार वर्षीय बालक का सुराग नहीं लग सका है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बालक की खोजबीन के लिए झांसी एसओजी समेत 11 टीमों को लगाया है। इनमें कुछ टीमों को बीना, भोपाल, ग्वालियर एवं मथुरा भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर आरामशीन वाली गली निवासी चार वर्षीय बालक आशीष सोमवार सुबह अपनी बड़ी बहन छह वर्षीय आरूषि के साथ देवगढ़ रोड पर दूध डेयरी की दुकान पर दूध लेने जा रहा था। इस दौरान एक महिला ने आशीष का हाथ पकड़कर रोक लिया और उसकी बहन को दूध लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला बालक को लेकर चली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो महिला बालक के ले जाती नजर आई। मामले में कोतवाली पुलिस, नेहरूनगर चौकी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस के अलावा अन्य कई टीमें लगातार बालक की खोजबीन के लिए प्रयास कर रही हैं। मगर टीमों को अब तक बालक का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ललितपुर से बीना के मध्य पांच रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जबकि दो थाना प्रभारियों, एक कोतवाली प्रभारी, एसओजी ललितपुर, एसओजी टीम झांसी और सर्विलांस टीम को बालक की बरामदगी के लिए लगाया गया है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
बालक की खोजबीन के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एसओजी टीम झांसी की मदद भी ली जा रही है। अपहरणकर्ता महिला एवं बालक की बरामदगी के लिए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने के साथ साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें