फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुएं में गिरी नीलगाय, वन विभाग की टीम पहुंची, नहीं बचा सके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन रेंज ललितपुर के अंतर्गत ग्राम अमरपुर में रविवार की रात को एक नीलगाय भागते समय कुआं में गिर गई, जिससे वह घायल हो गई।जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे किसी प्रकार घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया सका। अब क्रेन की मदद से नील गाय को निकालने का प्रयास जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम अमरपुर में रविवार की देर रात को एक नील गाय बिना मुंडेर के कुंए में गिर गई और कुएं में पत्थर से टकरा कर घायल हो गई और सोमवार को दोपहर तक वह कुएं में पानी में तैरकर जान बचाने का प्रयास करती रही। जानकारी मिलने पर रविवार को सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन कुआं अधिक गहरा होने के कारण वह उसे नहीं निकाल सके। इससे नीलगाय की कुआं में ही घायल होने की वजह से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर डिप्टी वन रेंजर मनीष कुमार भी पहुंच गए और रात्रि में क्रेन की मदद से नीलगाय को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था। डिप्टी रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि कुआं में गिरी नीलगाय को बचाने में टीम सुबह से ही लगी हुई है, लेकिन कुआं अधिक गहरा होने की वजह से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। नीलगाय के कुआं में पत्थर से टकराने की वजह से वह घायल हो गई थी, जिससे उसकी कुएं में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें