भूमि विवाद, बिजली-पानी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश, मॉनिटरिंग और फॉलोअप पर भी जोर
ललितपुर। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप कर उन्हें जल्द से जल्द समाप्त कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, विद्युत समस्या, पेयजल संकट, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने और राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें अधिक संख्या में सामने आ रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि मौके पर जांच कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए