मंडी समिति के प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
ललितपुर। गल्ला मंडी में जल्द ही जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण किया जाएगा। टूटी हुई बाउंड्रीवाल व क्षतिग्रस्त शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। मंडी समिति ने सड़क, बाउंड्री और शौचालयों की मरम्मत व निर्माण का प्रस्ताव बनाकर मंडी परिषद को भेजा था। सड़क बनने और शौचालयों की मरम्मत होने से किसानों व व्यापारियों को राहत मिल सकेगी।
गल्ला मंडी में जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी हैं। डिवाइडरों की रैलिंग टूट गई हैं, जबकि शौचालय के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे व्यापारियों व किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। बाउंड्री टूटने से सुरक्षा के लिए भी खतरा हो गया है। पूर्व में भी कई बार मंडी परिसर में व्यापारियों के यहां चोरियां हो चुकी हैं। ऐसे में मंडी समिति द्वारा करीब पांच माह पूर्व सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त शौचालय और टूटी बाउंड्री के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मंडी परिषद को भेजा था। साथ ही मंडी समिति के कार्यालय की मरम्मत का प्रस्ताव भी बनाया था। अब मंडी परिषद से इन कार्यों के भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही मंडी निर्माण विभाग द्वारा सड़क, बाउंड्री और शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे किसानों व व्यापारियों को काफी राहत मिल सकेगी।
-
गल्ला मंडी में सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त शौचालय और टूटी बाउंड्री के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण का कार्य बारिश के बाद व अन्य कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
-धर्मेंद्र सिंह, मंडी सचिव।
इसके चलते मंडी प्रशासन द्वारा सड़क, बाउंड्री और क्षतिग्रस्त शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर मंडी परिषद को भेजा गया था। इस पर अब इन निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है और अब मंडी निर्माण विभाग द्वारा ये कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे।