फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जरूरत नौ लाख की... मिल रहा 20 हजार लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्रों में टैंकर से भेजा जा रहा पानी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। शहर के चार मोहल्लों में छह हजार की आबादी को नौ लाख लीटर पानी की आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष महज चार टैंकर से 20 हजार लीटर उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में लोगों को पानी जुटाने के लिए अन्य मोहल्लों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला खिरकापुरा, पठापुरा, विष्णुपुरा और नारायनपुरा में एक दशक बाद भी पेयजल संकट दूर नहीं हो सका है। यहां सर्दी व बारिश के मौसम में कुछ राहत रहती है, लेकिन गर्मी शुरू होते ही जल स्तर गिरने से हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। ऐसे में पेयजल संकट से राहत के लिए टैंकर चलाए जाते हैं। जल संस्थान इन मोहल्लों में वर्तमान में चार टैंकर पानी उपलब्ध करा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को लगभग 150 लीटर पानी की प्रतिदिन आवश्यकता होती है। ऐसे में छह हजार की आबादी को नौ लाख लीटर पानी की जरूरत है, जबकि महज 20 हजार लीटर पानी ही दिया जा रहा है।
टैंकर महज सड़कों या मुख्य गलियों में ही जा रहे हैं। छोटी गलियों में पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में इन लोगों को पानी जुटाने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। कई आस-पास के घरों में हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकरों से पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां जरूरत है विभाग को सूचित करें, टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें