फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें

विज्ञापन
ार सदस्यीय दल का स्वागत करते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। माउंट एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहरा चुके पर्वतारोहियों के चार सदस्यीय डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लोंगेस्ट वर्ल्ड टूर टीम की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में टीम के सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि हमारा सिर अत्यंत कोमल अंग है, इसकी सुरक्षा आवश्यक है, इसलिए वाहन चलाते समय आप अपने सिर पर हेलमेट अवश्य पहनकर चलें, जिससे किसी सड़क दुर्घटना का शिकार न हों। हमें कानून/नियमों का पालन करना चाहिए। अपने आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए। अपने आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। गोविंदानंद ने कहा कि जीवन हमें एक बार मिलता है, हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। इस दौरान महेंद्र प्रताप, चंदन चैरसिया, यात्रीकर अधिकारी सुरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने किया स्वागत
बृहस्पतिवार को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा चुके पर्वतारोहियों के चार सदस्यीय दल ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से मुलाकात की। उन्होंने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

आज व कल देंगे योजनाओं की जानकारी
पर्वतारोहियों का दल 10 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। वन विभाग कार्यालय में पौधरोपण/वाइल्ड लाइफ, विकास भवन में स्वच्छ भारत व जलशक्ति अभियान के प्रति जागरूक करेंगे। 11 जनवरी को किसी इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करेंगे।
11 देशों की यात्रा कर चुका यह दल
पर्वतारोहियों का दल प्रदेश के 75 जिलों का भ्रमण कर रहा है। ललितपुर 46 वां जनपद है। यात्रा का उद्देश्य लोगों को कम से कम कृत्रिम संसाधनों का प्रयोग करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं साफ रखने हेतु जागरूक करना है। यह दल विश्व के 11 देशों का भ्रमण कर चुका है। अब तक तीन लाख 99 हजार किलोमीटर की यात्रा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें