फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा आज, 4102 बच्चे होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 4102 बच्चे शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
नवोदय विद्यालय दैलवारा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज बार, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा, सरस्वती मंदिर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए आठ केंद्र व्यवस्थापक नामित किए गए हैं। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्क्वाड टीम तैनात रहेगी। यह टीम परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहेगी और जायजा लेती रहेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्रधानाचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चे प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा सत्यापित फोटो पहचान पत्र), नीला या काला पेन लेकर आएं।

परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की सूची
परीक्षा केंद्र का नाम - परीक्षार्थियों की संख्या
जीआईसी बार - 510
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 707
जीआईसी ललितपुर - 528
जीजीआईसी ललितपुर - 490
सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा - 480
सरस्वती मंदिर बालिका उमावि मड़ावरा - 323
एसवीएम विद्यालय महरौनी - 466
जीजीआईसी तालबेहट - 598
योग - 4102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें