फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जंगल में पहाड़ी पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम आलापुर के जंगल में बृहस्पतिवार शाम को पहाड़ी पर 25 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला। शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। उसके सिर पर चोट निशान थे और कपड़े अस्त व्यस्त थे। सूचना पर पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हत्या की आंशका के बीच घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला कौन है, कहां से आई और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। महिला का हुलिया देखकर उसके आदिवासी समाज से होने की संभावना जताई जा रही है। महिला रंग काला है, वह लाल रंग की साड़ी, हल्के नीले रंग का स्वेटर, हाथों में नए दिखने वाले कंगन व चूड़ी, गले में काली-लाल रंग की माला, पैरों में सफेद धातु की मोटी पायल पहने हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में जुटा रहे जानकारी
महिला की पहचान के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस आसपास के गांवों में शुक्रवार को पहुंची। पुलिस महिला की फोटो दिखा ग्रामीणों से पहचान कराने में जुटी है। पुलिस सोशल मीडिया की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें