ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को जनपद न्यायालय एवं ललितपुर समेत पांचों तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 15 हजार 518 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 13 करोड़ 70 लाख 602 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। प्राधिकरण के जिला अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज (डकैती) निर्भय प्रकाश और प्राधिकरण के सचिव हरीश कुमार की देखरेख में लोक अदालत लगाई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज चंद्रोदय कुमार द्वारा 12 वाद निस्तारित कर 40,53,385 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। अपर जिला जज शबिस्तॉ आकिल द्वारा 24 वाद निस्तारित कर 51000 रुपये, अपर जिला जज (एससी, एसटी एक्ट) बाबर खां द्वारा तीन वाद निस्तारित किए गए। अपर जिला जज (पॉक्सो विशेष) चंद्रमोहन श्रीवास्तव द्वारा दो वाद निस्तारित कर एक हजार रुपये, अपर जिला जज (डकैती) निर्भय प्रकाश द्वारा 20 वाद निस्तारित कर 70,79,276 रुपये, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद द्वारा 3,092 वाद निस्तारित कर 12,13,720 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सौरभ मंडलोई द्वारा 14 वाद निस्तारित कर 2,77,495 रुपये, सिविल जज (जूडि-एफटीसी) गरिमा सक्सेना द्वारा 67 वाद निस्तारित कर 1,11,450 रुपये, भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित 76 वाद निस्तारित कर 1,34,434 रुपये एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 274 वादों का निस्तारित कर 7,22,22,087 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महेश नौटियाल द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 94 वाद निस्तारित किए गए। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी शमशुल हक द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 63 वाद निस्तारित कर 80,75,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया।
वहीं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी सौरव सिंह द्वारा 268 वाद निस्तारित कर 3,34,200 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं सिविल जज (जूडि) महरौनी सुरेखा द्वारा 151 वाद निस्तारित कर 23,705 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। इसी प्रकार न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट यज्ञेश कुमार सोनकर द्वारा 225 वाद निस्तारित कर 13,850 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं जिलाधिकारी ललितपुर एवं उनके अधीन न्यायालयों व विभागों द्वारा 11,133 वादों का निस्तारण किया गया।