पाली (ललितपुर)। पाली के मैन मार्केट में शनिवार से शुरु हुई रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। 13 वर्षों में पहली बार श्री रामलीला का मंचन देख कस्बावासियों में उत्साह रहा। हास्य कलाकार अर्जुन परिहार ने लोगों को खूब हंसाया।
श्री नीलकंठेश्वर आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन 13 वर्ष बाद शुरु किया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरु हुए पूजन अर्चन के बाद विधि विधानपूर्वक रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष आजाद खां मंसूरी, नीरज राही, अमित पांडे, खेमचंद चौरसिया, लक्ष्मण पाटकार, आनंद शुक्ला, बालचंद ठेकेदार, अभय जैन, संजीव चौरसिया, पीर अली शाह, बबलू शाह, खेमचंद चौरसिया, हरिओम चौरसिया, भगवत नारायण दीक्षित, किशोरी चौरसिया आदि मौजूद रहे।