फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वोटर लिस्ट में छूटे महिलाओं के नाम जुड़ेंगे, प्रशासन चलाएगा विशेष अभियान

Wed, 18 Nov 2026 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
ईवीएम वेयरहाउस का जायजा लेते जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश व अन्य। स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 शुरू हो गया है। आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर त्रुटिरहित सूची बनाने पर जोर दिया। उन्होंने महिला मतदाताओं के कम अनुपात पर चिंता जताई। इसे सुधारने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत सचिवों से परिवार रजिस्टर सत्यापन कराने को कहा गया। विवाह के बाद गांव में आई महिलाओं के नाम दर्ज किए जाएंगे। फार्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। सत्य प्रकाश ने राजनीतिक दलों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


ईवीएम जागरूकता और प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के प्रशिक्षण के निर्देश दिए। जनपद की तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होंगे। इन केंद्रों पर 20 नवंबर से मॉकपोल कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण निर्वाचन अधिसूचना जारी होने तक चलेगा, जिससे मतदाता निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर मदन मोहन गुप्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें