फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चिह्नित कंटेनमेंट जोन में हुआ सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
नई बस्ती में कीटनाशक का छिड़काव करता नपा कर्मी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा चिह्नित कंटेनमेंट जोन सहित मुख्य मार्ग से लगी दुकान, मकान, सरकारी कार्यालय एवं धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी साथ रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर को दो जोन में विभाजित किया है। इसमें प्रथम जोन में सिद्धन मंदिर, रेलवे पुल से टोरिया माता मंदिर होते हुए डॉ. तोमर वाले रोड, नैंसी गार्डन होते हुए आंबेडकर चौराहा बाईपास, आंबेडकर चौराहा से वापस रेलवे गेट, पुलिस चौकी तक, रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन से होते हुए वर्णी चौराहा होते हुए तुवन चौराहा होते हुए घंटाघर, शहजाद नदी पुल होते हुए बड़ी नहर से दोनों पटरी गोविंद सागर बांध के पूछा तक सैनिटाइज किया गया। यहां वापस मवेशी बाजार, नीम के पेड़ से सीधा रामलीला मैदान होते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल से नर्सरी तक, सावरकर चौक से माता मंदिर होते हुए दोनों पटरी रामलीला मैदान से होते हुए करीम शाह की मजार तक सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा ग्राम सभा कुआं पुलिस चौकी से होते हुए पुराना सूचना केंद्र तक पुराना सूचना केंद्र से सीधा गुरुद्वारा होते हुए वर्णी चौराहा तक, वर्णी चौराहा से वापस होते हुए जिला पंचायत राज कार्यालय, रिसाला मंदिर, रूप सिंह चौराहा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास होते हुए करीम शाह मजार तक लौट कर एचएम चौराहे तक नाथूराम गेट होते हुए अंदर रूप सिंह चौराहा तक एवं समस्त सरकारी कार्यालय कंटेनमेंट जोन आदि को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहालचंद, जोन पर्यवेक्षक अजय कुमार, समीम खान, अभिषेक, वार्ड सुपरवाइजर सहित सैनिटाइजेशन टीम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद का नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को बनाया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई अभियान चलाया जाना है। इसका नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें