फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में अब निकले 233 कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में लगातार एक सप्ताह से सौ से अधिक कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को हुई जांचों में 233 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें अकेले शहर में ही 165 संक्रमित एवं महरौनी में 21 व तालबेहट में 11 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई 1692 सैंपलों की जांच में कुल 233 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अकेले शहर में ही 165 संक्रमित मिले हैं, जिनमें सिविल लाइन, बसंत विहार कालोनी, गल्ला मंडी, गांधीनगर, चौबयाना, खिरकापुरा, नेहरूनगर, सुभाषपुरा, सरदारपुरा, आजादपुरा, लेड़ियापुरा, तालाबपुरा, छत्रसालपुरा, राजपूत कॉलोनी, नझाई बाजार में खूब संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं रविवार को तालबेहट क्षेत्र में 11, महरौनी क्षेत्र में 21, मड़वरा में 8, बिरधा में 11, जखौरा में 9 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रविवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 बुजुर्गों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन और 80 वर्ष से अधिक आयु के पांच बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं दस वर्ष से कम आयु के आठ बच्चों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसमें तीन वर्ष का एक और चार वर्ष के दो मासूम भी शामिल हैं।
----------
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और चिकित्सक की कोरोना से मौत
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्राइवेट चिकित्सक डॉ. सतीश सुड़ेले की कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। वहीं, जिला महिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक वीपी इटालिया की भी रविवार को कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चिकित्सक वीपी इटालिया की कोरोना से मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रविवार को कुल 1692 जांचें की गईं, जिनमें 233 लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1699 पहुंच गया है।
-डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें