फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे के घर पर चस्पा किया कुर्की वारंट

विज्ञापन
हत्यारोपी के दरवाजे पर कुर्की आदेश चस्पा करते प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौकाबाग में डेढ़ माह पूर्व रघुनंदन वैद्य की घर के बाहर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पप्पू सेन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी किया गया कुर्की वारंट उसके घर पर चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौकाबाग निवासी रघुनंदन वैद्य (60 वर्ष) डेढ़ माह पूर्व 16 जुलाई को अपने घर के अंदर थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी चौकाबाग, स्थायी पता ग्राम बिरधा निवासी पप्पू सेन पुत्र लालती उर्फ ललन्जू उनके घर आया और रघुनंदन को बाहर बुलाया और घर से चंद कदम दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से यह आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इसे पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन भी किया गया और एक टीम उसकी तलाशी में उड़ीसा में उसकी ससुराल भी गई थी, जहां पुलिस टीम को पता चला था कि पप्पू सेन उड़ीसा में अपने सास, ससुर और साले की भी हत्या करके फरार चल रहा है। इसके बाद अब कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करते हुए न्यायालय से कुर्की वारंट लिया है। आरोपी इसके बाद भी नहीं पकड़ा जा सका तो पुलिस न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई करेगी और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें