फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर युवक की हत्या: ललितपुर में वाइन शॉप में घुसकर हमला, इतने से भी नहीं भरा मन तो बरसाए पत्थर

Tue, 29 Sep 2026 12:18 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,ललितपुर

सार

ललितपुर में शहर के मोहल्ला चौकाबाग में सोमवार की देर रात को एक युवक पर आधा दर्जन के करीब युवकों ने चाकू से हमला किया। युवक हमलावरों से बचने के लिए पुराना सागर रोड पर स्थित इंग्लिश वाइन एंड बियर शॉप पर भागा और अंदर घुस गया।
विज्ञापन
ललितपुर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में शहर के मोहल्ला चौकाबाग में सोमवार की देर रात को एक युवक पर आधा दर्जन के करीब युवकों ने चाकू से हमला किया। युवक हमलावरों से बचने के लिए पुराना सागर रोड पर स्थित इंग्लिश वाइन एंड बियर शॉप पर भागा और अंदर घुस गया।  हमलावर युवक का पीछा करते हुए शराब दुकान के अंदर घुस गए और चाकू से हमला किया। लोंगो ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने चाकू दिखाकर उनको डराया। 

विज्ञापन


युवक शराब दुकान के बाहर भागा तो एक कोने में उस पर पत्थरों से हमला किया। हमले में जब युवक बेसुध हो गया तो हमलावर मौके से भाग गए। रक्तरंजित पड़े युवक को आसपास के लोंगो ने 108 एम्बूलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेडिकल कालेज अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और सीओ सदर अजय कुमार पहुंचे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि म्रतक युवक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू निवासी मसौरा के रूप में हुई। 

म्रतक के सीने पर आई लव यू पापा और एक फोटो का टैटू गुदा हुआ है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर उसे कब्जे में लिया। हमलावरों की तलाश में एसओजी सर्विलांस टीम सहित कोतवाली पुलिस जुट गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें